कांग्रेस नेताओं को उन्हीं के घरों में नजरबन्द कर रही पुलिस

मोहम्मद इरशाद
बहराइच। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल न होने देने के लिए योगी प्रशासन कांग्रेस नेताओं को उनके घर में नजरबंद कर रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शफीक कुरैशी को उनके आवास पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया। कांग्रेस नेता शफीक कुरैशी ने कहा कि योगी सरकार लोकतंत्र चीरहरण कर रही है।
लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाना हिटलर शाही हैं। श्री कुरैशी ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को योगी सरकार ने पुलिस के बल पर लखनऊ जाने से रोका है। क्या आप लखनऊ जाने के लिए भी किसी वीजा की जरूरत होगी? सरकार पूरी तरीके से तानाशाही पर उतारा, मगर कांग्रेस जन सरकार से दबाने वाले नहीं हैं। हम जनता की आवाज को उठाते रहेंगे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here