नगर आयुक्त ने पार्षदों को नगर निगम की परियोजनाओं का कराया भ्रमण

अजय जायसवाल
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने नगर निगम के समस्त पार्षदों को नगर निगम की परियोजनाओं का भ्रमण कराया जिसमें नगर निगम के समस्त अधिकारीगण भी उपस्थित रहे सर्वप्रथम ट्रांसपोर्ट नगर में बन रहे वर्कशॉप का भ्रमण किया एवं उसके बारे में उसकी कार्य विधि के बारे में समस्त पार्षदों को अवगत कराया गया।
इसके बाद नौसढ़ में एकला बन्धे पर कूड़े के ढेर को हटाकर लगाए गए सिस्टम को दिखाया एवं उसके बारे में बताया गया। उसके बाद नौसढ़ में ही एनिमल क्रिमेटोरियम का भ्रमण कराया गया एवं एनिमल क्रिमेटोरियम की कार्य विधि को समस्त पार्षदगणों को दिखाया गया। तत्पश्चात सुथनी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट एवं बायो सीएनजी प्लांट का समस्त पार्षदगणों को भ्रमण कराया गया एवं उनके कार्य विधि को बताया गया।
सुथनी में कई प्रकार के प्लांट्स विस्थापित किए गए हैं जिनमें अलग-अलग तरीके के कूडो को पृथक्करण कर उन्हें निस्तारण करने हेतु भी बताया गया। पार्षदगणों द्वारा सीएनडी वेस्ट प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्षदगणों को सीएमडी वेस्ट से ईंट व बेंच बनने की क्रियाविधि भी दिखाई गई।
उसके बाद नगर आयुक्त व समस्त पार्षदों द्वारा चरगांव में गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया एवं गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन की कार्य विधि के बारे में बताया गया कि गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन से कुंदन को कैप्सूल में भरकर सुठानी बायो सीएनजी प्लांट पर पहुंचाया जाएगा। वहां कूड़ा का पृथक्करण कर एनटीपीसी द्वारा कोयला एवं सीएनजी गैस बनाया जाएगा। परियोजना भ्रमण के दौरान के महिला पार्षद भी उपस्थित रही।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here