अब्दुल शाहिद
बहराइच। नगर जरवल में चल रही राम विवाह महोत्सव में धनुष यज्ञ का आयोजन बाबा खाकीदास मंदिर में किया गया। मंगलवार को धनुष यज्ञ की रामलीला का मंचन किया गया मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने भगवान शंकर का धनुष जैसे ही तोड़ा चारों ओर जय श्री राम और सियापति रामचंद्र की जय के जयकारे से पूरा मंदिर गुंजायमान हो गया और माता सीता ने भगवान श्रीराम को वरमाला पहनाई।
बाबा खाकी दास मंदिर में चल रही श्रीराम विवाह महोत्सव की रामलीला बड़े ही सुंदर ढंग से मंचन किया जा रहा है जिसमें धनुष यज्ञ मंगलवार को मनाया गया रामलीला में आकर्षण का केंद्र राजा जनक का विलाप रहा और साधु राजा व दुष्ट राजा का संवाद तथा रावण और बाणासुर का संवाद भी काफी रोमांचक रहा बाद में परशुराम और लक्ष्मण का संवाद भी का भी मंचन किया गया जिससे काफी दर्शकों ने सराहा। सबसे ज्यादा भावुक राजा जनक का विलाप रहा। राम विवाह महोत्सव जरवल नगर का काफी ऐतिहासिक है।
इस वर्ष यह 85वां राम विवाह महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर संरक्षक मंडल ने कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर नीतीश कुमार, दीपक गुप्ता, दुर्गेश कुमार, सूरज कसौंधन, दीपक सैनी, कृष्णा गुप्ता, बृजेश गुप्ता, अनुपम मिश्रा, ऋषि मिश्रा, अवधेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।