उपचुनाव में भाजपा ने सपा को 1422 मतों से किया पराजित

  • जेपी शर्मा इण्टर कालेज में मतगणना सम्पन्न

रूपा गोयल
बबेरू, बांदा। स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उप चुनाव की मतगणना गुरुवार को जेपी शर्मा इंटर कालेज में संपन्न की गई, जिसमें मतगणना समाप्त होने के बाद भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी को 1422 मतों से पराजित कर जीत दर्ज किया है।
बबेरू जेपी शर्मा इंटर कालेज से गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कराए गए उपचुनाव की मतगणना सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपन्न की गई जिसमें भाजपा प्रत्याशी विवेकानंद गुप्ता को 4709 मत मिले। सपा के बसदेइया यादव को 3287 मत मिले वही कांग्रेस प्रत्यासी रामनरेश मिश्रा को 2132 मत प्राप्त हुए।
आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी फूलचंद सोनी को 519 मत, निर्दलीय प्रत्याशी रामफल त्यागी को 407 मत, शिवप्रसाद वर्मा को 499 मत, मोहनलाल धुरिया को 102 मत, संतोष कुशवाहा 23 मत, अरविंद गुप्ता 16 मत, दीपिका मिश्रा 6 मत, वही नोटा को 7 मत प्राप्त हुए हैं, और 490 मत अनबैलेड पाए गए है, जिसमे बीजेपी प्रत्याशी विवेकानंद गुप्ता ने सपा प्रत्याशी बसदेइया यादव को 1422 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की है जिससे सपा प्रत्याशी बसदेइया यादव दूसरे नंबर में रही।
वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी रामनरेश मिश्रा तीसरे नंबर पर रहे हैं। वहीं जीते हुए बीजेपी प्रत्यासी विवेकानंद गुप्ता को निर्वाचन आयोग से बनाए गए आरओ राजेश कुमार के द्वारा जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। वही जैसे ही कॉलेज गेट से बाहर निकले तो जीते भाजपा प्रत्याशी विवेकानंद गुप्ता का समर्थकों के द्वारा फूलमाला पहनकर जोरदार स्वागत किया है।
वही समर्थकों के द्वारा डीजे और ढोल नगाड़ों की धुन पर खूब ठुमके लगाए। वहीं पूरे कस्बे में जीत की खुशी पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियो के द्वारा ढोल नगाड़े और डीजे पर जुलूस निकाला है। और मां मढ़ीदाई मंदिर पर माथा टेक कर आशीर्वाद लेकर सभी का मुंह मीठा कराया गया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
सभासद उपचुनाव में एक सीट पर जीती सपा
बांदा। नगर पालिका परिषद अतर्रा और बांदा में एक-एक वार्ड में सदस्यों के निधन के बाद रिक्त हुई सीटों पर भी उपचुनाव कराया गया। अतर्रा नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 सुदामापुरी में समाजवादी पार्टी की कांति देवी ने 342 मत हासिल कर जीत दर्ज की।
भाजपा के अमित कुमार 284 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर और कांग्रेस के संजय कुमार 121 मत हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे। बांदा के वार्ड नंबर 14 स्वराज कॉलोनी में निर्दलीय प्रत्याशी अंशु वर्मा ने 1053 मत पाकर जीत दर्ज की। भाजपा की सुनीता सिंह 726 मत हासिल करके दूसरे स्थान पर और समाजवादी पार्टी की भावना सिंह 507 मत हासिल करके तीसरे स्थान पर रहीं। जीत के बाद बबेरू नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के समर्थकों ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here