महाराजा देवी बक्श सिंह इण्टर कालेज को सूचना विभाग ने भेंट की पुस्तक

मुसैब अख्तर
गोण्डा। महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में पुस्तकालय हेतु सूचना विभाग द्वारा पुस्तक भेंट की गई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि किताबें हमारे जीवन की सबसे अच्छी साथी होती हैं।
जब भी हमें उनकी आवश्यकता होती है वे हमारे लिए उपलब्ध होती हैं। किताबें हमारी आसपास की दुनिया को समझने, सही और गलत के बीच निर्णय लेने में हमारी मदद करती हैं। वे हमारे आदर्श, मार्गदर्शक या सर्वकालिक शिक्षक के रूप में भी हमारे जीवन में शामिल होती हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदेश पुस्तिका का भी आम जन मानस में वितरण किया गया।
इस दौरान मोदी योगी का विजन, दांडी यात्रा, योगी का विंध्याचल, मानसरोवर, अटल बिहारी वाजपेई चयन संग्रह, संतवाणी आदि पुस्तकें पुस्तकालय हेतु सूचना विभाग द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों के साथ सूचना विभाग के मन्नू उपाध्याय, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here