Jaunpur: गोरखपुर के हुंकार रैली के बाद पूरे देश में बढ़ेगा वैश्य समाज का मान: रामाशीष

Vedanta Hospital heart diabetes center Naiganj Jaunpur Dr Akhilesh Saini
  • रैली की तैयारी से राजनीतिक दलों के कान खड़े हो गये: अनिल

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। मद्धेशीय वैश्य महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 22 दिसंबर को गोरखपुर में मद्धेशिया वैश्य समाज द्वारा विशाल हुंकार रैली का आयोजन सुनिश्चित है जहां पूर्वांचल समेत उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से करीब 2 लाख वैश्यों का जुटना तय है। रैली के दिन गोरखपुर की हर सड़क, मार्ग, गली एवं चौराहा सिर्फ वैश्य समाज के लोगों से ही पट जायेगा। इसके लिए प्रदेश के सभी जनपदों में आयोजन समिति द्वारा जिलावार संयोजक नियुक्त किया गया है। उक्त बातें मध्यदेशीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता मद्धेशिया एवं जिलाध्यक्ष रामाशीष मद्धेशिया ने संयुक्त रुप से कही।
रैली के उद्देश्य एवं स्वरूप की जानकारी देते हुये मीडिया प्रभारी डॉ. अरविन्द गुप्त ने बताया कि गोरखपुर में 22 दिसम्बर को होने वाले हुंकार रैली के बाद पूरे देश एवं प्रदेश में वैश्य समाज का मान—सम्मान बढ़ जायेगा। रैली के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय गुप्ता हैं। रैली के लिये यूपी के सभी जनपदों में ब्लाक स्तर तक पदाधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित की जा रही है। रैली की सफलता के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। रैली में प्रदेश के लगभग सभी जनपदों से वैश्य समाज के लोगों से भरी बसें सहित अन्य वाहन शामिल होंगी।

 

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here