विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अमित त्रिवेदी
हरदोई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के सयुक्त निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव शुक्ला के निर्देशन में ‘विधान से समाधान‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्लाक सभागार टोडरपुर में महिलाओं के विधिक अधिकारों हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ सचिव सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भूपेन्द्र प्रताप की अनुमति से डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल देवेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये डिप्टी चीफ देवेन्द्र सिंह द्वारा ‘विधान से समाधान‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं के हितार्थ हेतु, महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं महिलाओं का कार्य स्थल पर लैगिंग उत्पीड़न निवारण एवं लिंग चयन और लिंग निर्धारण के निषेध पर जनजागरुकता तथा लैंगिक समानता हेतु प्रावधानों का प्रचार प्रसार एवं थर्ड जेंडर के मौलिक अधिकार तथा आपदा पीड़ित का अधिकार एवं समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 तथा महिलाओं की सुरक्षा और कल्याण से सम्बन्धित कानूनों के बारे में विस्तार से वर्णन के पश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते जिला प्राधिकरण की ओर से नामित रिर्साेस पर्सन असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल अजय त्रिपाठी महिलाओं से संबंधित कानून, एसिड अटैक, दुष्कर्म, अपहरण, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।
महिलाओं को उनकी शिकायतों के निवारण के लिए उपलब्ध विभिन्न चौनलों यानी एन०सी०डब्ल्यू०, नालसा, पुलिस, कार्यपालिका, न्यायपालिका और गैर सरकारी संगठनों से संपर्क करने और उनका उपयोग करने की प्रक्रिया समझाना तथा कौशल विकास के साथ-साथ वित्तीय स्वतंत्रता तथा महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में महिलाओं को जागरूक करने के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी टोडरपुर मानवेन्द्र शर्मा, तहसील शाहाबाद के पैनल अधिवक्ता आशुतोष त्रिपाठी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लिपिक अभिषेक अवस्थी, परा विधिक स्वयंसेवक दिनेश कुमार, शाज़ेब सिद्दीकी, सौरभ तिवारी सहित समूह की तमाम महिलाएं उपस्थित रहीं।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here