अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद के सवायजपुर क्षेत्र गांव बिरसिंहपुर के निकट ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार बेहटा गोकुल क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी मनोज कुमार पुत्र गंगा सिंह राठौर ट्रैक्टर-ट्राली से बिरसिंहपुर चल रहे काम के लिए ईंट ले जा रहा था। चालक का कार्य करता है।
ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद काफी लोग एकत्र हो गए। उन्होंने चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और उसके बाद सरकारी एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया।