भारतीय पत्रकार संघ ने पत्रकारों के हित के लिये की बैठक

Oplus_131072
शिवेन्द्र नारायण तिवारी
प्रयागराज। भारतीय पत्रकार संघ के बारा एवं यमुनापार इकाई की एक आवश्यक बैठक एसआरके गुरुकुलम विद्यालय नारीबारी में शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश चन्द द्विवेदी ने करते हुए सदस्यों को निष्पक्ष, निर्भीक, शुचितापूर्ण और नैतिक पत्रकारिता करने पर बल दिया। बैठक में इकाइयों के पुनर्गठन, पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में संघ का आगामी 25वां अधिवेशन माघ मेला क्षेत्र में 6 फरवरी को मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का संचालन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सूर्यकान्त शुक्ल ने किया।
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से दिवाकर त्रिपाठी को मण्डल महामंत्री, राजीव तिवारी को जिला महामंत्री, कमलापति त्रिपाठी को प्रदेश संगठन मंत्री, शैलेश द्विवेदी को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। बारा इकाई में विजय शुक्ल को तहसील अध्यक्ष, शिवेन्द्र नारायण त्रिपाठी को महामंत्री, आलोक शुक्ल को तहसील मंत्री, इन्द्र बहादुर सिंह को तहसील संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। मेजा इकाई में अनिल पांडेय को तहसील संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश रामलखन गुप्त, उत्तर प्रदेश महामंत्री गोविन्द शरण सिंह, जिला संगठन मंत्री लवकुश दुबे, डा. पीके पाठक, हरिश्चंद्र वर्मा, शिवमोहन द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

 

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here