सपा सांसद ने केन्द्रीय मंत्री को समस्याओं से कराया अवगत

अंकित सक्सेना
बदायूँ। सपा सांसद आदित्य यादव ने संसदीय कार्यमंत्री भारत सरकार किरेन रिजुजू से मिलकर बदायूँ स्थित ग्राम मझिया में सम्राट अशोक पर्यटक स्थल बुद्ध विहार, सूर्यकुण्ड में भगवान बुद्ध की प्रतिमा तोड़ने व कब्जा करने तथा पूज्य बौद्ध भिक्षुओं को पुनः ससम्मान सम्राट अशोक पर्यटक स्थल बुद्ध विहार, सूर्यकुण्ड, मझिया में स्थापित करने के सम्बन्ध में पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया तथा इस गम्भीर घटना में न्याय व निष्पक्ष कार्यवाही कराने का अनुरोध किया। सांसद आदित्य यादव के साथ में आजमगढ़ से सांसद व मुख्य सचेतक समाजवादी संसदीय पार्टी धर्मेन्द्र यादव, आवलां लोकसभा क्षेत्र से सांसद नीरज मौर्य, एटा लोकसभा क्षेत्र सांसद देवेश शाक्य भी उपस्थित रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here