आजमगढ़ में युवक को गोली मारकर किया घायल

  • आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र के समंदर पुर गांव में रुपये के लेनदेन में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल युवक को मंडलीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के संभालपुर के रहने वाले अभिषेक यादव ने अपने दोस्त नदीम मोहम्मद जो की हाल ही में विदेश से कमाकर लौटे थे।
आरोपी ने नदीम अहमद को धमकाते हुए एक लाख रुपए, जैकेट और मोबाइल न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। जिस पर नदीम अहमद द्वारा मना कर दिया गया। मना करने पर शराब के लिए रुपये की मांग करने लगा। रुपया न मिलने पर अभिषेक यादव ईंट से मारने लगा। इसी दौरान आरोपी ने नदीम को गोली मार दी। गोली नदीम के हाथ में लगी और वह घायल हो गया।
जिसे उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि रुपये के लिए दो पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान एक पक्ष ने गोली चलाई जिससे नदीम नामक युवक घायल हुआ है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here