-
30 किमी तक घसीटा…रास्ते भर बिखरे लाश के चीथड़े
अब्दुल शाहिद
बहराइच। तहसीलदार की गाड़ी ने बाइक सवार को कुचल दिया। 30 किमी तक शव को घसीटा। रास्ते भर शव के चीथड़े बिखर गए। देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। डीएम ने गाड़ी में बैठे नायब तहसीलदार के निलंबन की संस्तुति की है।
बहराइच में बृहस्पतिवार की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां तहसीलदार नानपारा की गाड़ी ने बाइक सवार को कुचल दिया। घटना के बाद चालक ने रुकने की बजाय कार को और तेज भगा दिया। करीब 30 किमी तक शव को घसीटते ले गया। उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए।
घटना के बाद जिसने भी शव देखी उसके रोंगटे खड़े हो गए। भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लाश पहचानना मुश्किल हो रहा था। तहसीलदार की गाड़ी से नायब तहसीलदार भ्रमण पर निकले थे। डीएम मोनिका रानी ने नायब तहसीलार के निलंबन की संस्तुति की है।