सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में गणित मेले का हुआ आयोजन

रूपा गोयल
बांदा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बांदा में रविवार को महान गणितज्ञ रामानुजम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गणित मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवान दास गुप्ता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र पाठक जिला संघ चालक के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार सिंह एडवोकेट सीनियर तरुण खरे जिला संयोजक आरोग्य भारती अवधेश द्विवेदी एवं नारायण तिवारी, महेश मिश्रा भी उपस्थित रहे।
इस उपलक्ष में गणित की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसी उपलक्ष्य में छात्रों द्वारा हस्तलिखित पुस्तक सतत साधना का विमोचन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं के निर्णायक एसपी कुशवाहा गवर्नमेंट आईटीआई कॉलेज संजय तिवारी प्रधानाचार्य राजा देवी इंटर कॉलेज रहे। कार्यक्रम संयोजक विद्यालय के आचार्य मनोज तिवारी थे।
डॉ. अजय कुमार अवस्थी के द्वारा किया गया। भगवान दास गुप्ता द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि विद्या मंदिर में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करके विद्यालय के छात्रों का मनोबल बढ़ाया जाता है तथा महान गणितज्ञ रामानुजन के जीवन परिचय सहित उनके द्वारा कृत कार्यों को याद करते हुए बताया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में से उल्टी गिनती प्रतियोगिता उपेंद्र पहाड़ा प्रतियोगिता अजय अवस्थी की गणित प्रदर्श प्रतियोगिता विनीत गणित चार्ट प्रतियोगिता पवन कुमार त्रिपाठी,चित्रकला प्रतियोगिता लालमन रंगोली प्रतियोगिता धीरेंद्र कविता प्रतियोगिता अरुण कश्यप भाषण प्रतियोगिता कंचन निबंध प्रतियोगिता अमित शर्मा जी मापन प्रतियोगिता रवि दुकान प्रतियोगिता शैलेंद्र एवं राम भारत जी पुरस्कार वितरण महेश मिश्रा रहे। कार्यक्रम में नगर के विद्या भारती के सभी विद्यालय के सभी प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय में अभिभावक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसके संयोजक शैलेंद्र सिंह रहे।
गोष्ठी में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अवधेश कुमार द्विवेदी द्वारा आए हुए सभी अभिभावकों को उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्हें संतुष्ट किया गया तथा अभिभावकों की समस्याएं भी सुनी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार सिंह सीनियर एडवोकेट ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। यह जानकारी विद्यालय के आचार्य राजेन्द्र अग्रवाल ने दी।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here