सुभाष चन्द्र बोस जनकल्याण समिति ने किया वस्त्र वितरण

अमित त्रिवेदी
हरदोई। सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था सुभाष चन्द्र बोस जन कल्याण समिति के तत्वावधान में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शीत ऋतु में वस्त्र वितरण कार्यक्रम की श्रृंखला के प्रथम चरण के अंतर्गत स्थानीय मोहताज खाना में रहने वाले निर्धन व्यक्तियों को वस्त्र वितरित किए गये। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि दो दशक से अधिक समय से समिति द्वारा निरंतर वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है।
दीन-हीन व्यक्तियों की सेवा का आनंद अद्भुत है। ऐसे में समिति का यह प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक व्यक्तियों को शीत ऋतु में राहत प्राप्त हो सके। समिति उपाध्यक्ष श्रवण मिश्र राही ने कहा कि समिति द्वारा मोहताज खाना में रहने वाले चार पुरुषों, चार महिलाओं और पांच बच्चों सहित कुल तेरह व्यक्तियों को वस्त्र वितरित किए गए। सदस्य सीमा मिश्रा व योगेश वर्मा ने कहा कि ठंड के इस मौसम में समिति निर्धन व्यक्तियों की सेवा हेतु सदैव तत्पर है। समिति द्वारा अनेक चरण में वस्त्र वितरण करना प्रस्तावित है।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here