सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

अनुभव शुक्ला
रायबरेली। शहर में कानपुर रोड पर स्थित आरूषी लान में सवर्ण आर्मी रायबरेली द्वारा जिलाध्यक्ष वृजेन्द्र सिंह फौजी के नेतृत्व में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय ने प्रदेश मीडिया प्रभारी पुनीत ओझा तथा प्रदेश महासचिव सूरज प्रसाद चौबे साथ पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इसके पश्चात ऊंचाहार ब्लाक के पूरनशाह पर में जिला उपाध्यक्ष कुलदीप तिवारी के दरवाजे पर तथा पूरे रामदीन गांव में ऊंचाहार ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र सिंह के दरवाजे पर आयोजित रात्रि चौपाल व चोखा बाटी भोज कार्यक्रम में शिरकत कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस दौरान सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रदेश से आए हुए पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय द्वारा कार्यकर्ताओं को सवर्ण समाज के लोगो को अधिक से अधिक संख्या जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वेश पांडेय व सवर्ण आर्मी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर सवर्ण आर्मी के मंडल सचिव उमाशंकर पांडेय, जिला संरक्षक अरविंद सिंह, जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, जिला संयोजक श्याम सुंदर त्रिपाठी, जिला महा सचिव योगेन्द्र प्रताप सिंह (मुकुल सिंह), जिला संपर्क प्रमुख अखंड प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सतीश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, रुद्रांश ठाकुर, अजय दीक्षित, जिला सचिव उषाकांत पांडेय, पवनेश सिंह तथा महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकार्यकारिणी सहित महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनुराधा मिश्रा व जगतपुर ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह, डलमऊ ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र सिंह, सलोन ब्लाक अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here