सुशासन दिवस के रुप में मना भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिवस

फहद खान
शाहगंज, जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस सुशासन के रुप में बुधवार को बडागांव स्थित रामलीला मैदान में मनाया गया। जन्म दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण किया।

इसके उपरांत उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जरुरत है पंडित अटल बिहारी वाजपेई के आदर्शों पर चलने की। उनके प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश तरक्की की तरफ अग्रसर था, उन्होंने सभी को एक साथ लेकर देश को ऊंचे मुकाम पर पहुंचाया। वह हर वर्ग की लड़ाई व देशहित की लड़ाई लड़ते रहे। आज अटल जी के मार्गदर्शन पर देश के वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी जी चला रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन रामजी यादव ने किया।

दूसरी ओर सबरहद गांव में प्रधान मुकेश राजभर ने भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन्मदिवस मनाया। इसके बाद गांव के जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। इस मौके पर चिंताहरण शर्मा, मुस्तकीम अहमद, चन्दन साहू, सर्वेश चौरसिया, महेश लालवानी, मंटू चौरसिया, ओम चौरसिया, विशाल विक्की, राजेश अग्रहरी, दिलीप अग्रहरि, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here