रेलवे के टिकट जांच अभियान में 164 अनियमित यात्री पकड़े गये

मुकेश तिवारी
झांसी। मंडल रेल प्रबंधक दीपक सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में उरई रेलवे स्टेश पर टिकट जांच अभियान चलाया गया।
इसमें गाड़ी संख्या 22537, 20104, 15066, 15024, 51803, 51804, 11123, 12591 की संघन जांच की गई। अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले 66 यात्रियों से कुल 49150 का जुर्माना वसूला गया तथा अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले 98 यात्रियों से 48920 जुर्माना स्वरुप वसूला गया।
पूरे दिन चलाये गए इस अभियान में कुल 164 अनियमित यात्री पकड़े गये जिनसे 97070 रेलवे राजस्व के रूप में वसूले गए। इस अभियान में मुख्य योगदान मुख्य टिकट निरीक्षक अभिषेक सिंह, आशीष कुमार, शैलेंद्र यादव, शमशेर खान, एसपी लाल, सोनू राय, एससी वैश्य, ताज अब्बास, वैभव अग्रवाल, अभिजीत तोमर ने अहम भूमिका निभायी।

ADVT 2025 Mata Prasad Adarsh Mahavidyalay Jaunpur (1)

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here