जरूरतमन्दों को वितरित किया गया कम्बल

विशाल रस्तोगी
सीतापुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी के प्रदेश महासचिव प्रबीन कुमार सिंह ने हर वर्ष की तरह इस बार भी कंबल वितरण किया।विकास खण्ड परसेन्डी की ग्राम पंचायत शेरपुर खानपुर आदि ग्राम पंचायतों में सैकड़ों गरीब परिवारों को कंबल का वितरण किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव प्रबीन कुमार सिंह ने बताया की हजारों कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया है। जनपद में लगातार पड़ रही भीषण ठंड से ज़रूरत मंद को बचाने के लिए कंबल वितरित किए जा रहे है। कंबल वितरण कार्यक्रम में ब्लॉक परसेंडी के अध्यक्ष नसीम अहमद, जिलाध्यक्ष ललित सिंह, विधानसभा लहरपुर के पदाधिकारी व महासचिव मेराज अहमद जिला मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVT 2025 Mata Prasad Adarsh Mahavidyalay Jaunpur (1)

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here