सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गयीं जनसस्याएं

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिला मुख्यालय समेत राजापुर, मऊ व मानिकपुर तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जहां अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धितों को निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
कर्वी तहसील में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर की अध्यक्षता व अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जहां मुख्य विकास अधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों व प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर त्वरित कार्यवाही करते हुए शासन की मंशानुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं।
इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी भूपेश द्विवेदी, उपजिलाधिकारी पूजा साहू, तहसीलदार कर्वी वाचस्पति सिंह, प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी रीता सिंह, थानाध्यक्ष भरतकूप प्रवीण सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
इसी प्रकार राजापुर तहसील में उपजिलाधिकारी आलोक सिंह व तहसीलदार विजय यादव ने समाधान दिवस में समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त कुल 34 प्रार्थना पत्रों में से 5 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
साथ ही अन्य प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में तहसील केसरी प्रसाद, दिनेश सिंह, रोहित कुमार, आलोक सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर निस्तारण की मांग की।
इस दौरान उपजिलाधिकारी आलोक सिंह ने कहा कि बिना भेदभाव के साथ दोनों पक्षों की उपस्थिति में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाय जिससे शिकायतकर्ता को तहसील दिवस व थाना दिवस के चक्कर न लगाने पड़े। इन मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार मनोज सिंह, सहायक चकबंदी अधिकारी राजीव दुबे, क्राइम इंस्पेक्टर राजापुर विनय विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक सरधुवा राजेश राय, लेखपाल संघ अध्यक्ष रामनिवास शुक्ला, सदर लेखपाल प्रदीप तिवारी सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा तहसील मऊ में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम ने जनसमस्याएं सुनीं। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सौरभ यादव समेत सम्बन्धित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVT 2025 Mata Prasad Adarsh Mahavidyalay Jaunpur (1)

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here