संदीप पाण्डेय
रायबरेली। श्री गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती के प्रकाश पर्व पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा का भव्य स्वागत कोतवाली रोड स्थित मुकेश कम्प्यूटर्स पर राजन रस्तोगी के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने किया। सिख धर्म में गुरू गोविन्द सिंह का महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है।
गुरू गोविन्द सिंह ने सिख धर्म के लिए कई नियम बनाये जिसका पालन आज भी किया जाता है। उन्होंने गुरू ग्रंथ साहिब को गुरू के रूप में स्थापित किया और सामाजिक समानता का पुरजोर समर्थन किया। उपस्थित सभी लोगों ने पंच प्यारों का मार्ल्यापण कर स्वागत किया एवं पवित्र गुरू ग्रन्थ साहिब के दर्शन किये। तदुपरान्त प्रसाद के रूप में मिष्ठान वितरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि शोभायात्रा के प्रारम्भ वर्ष से ही वरिष्ठ व्यापारी नेता मुकेश रस्तोगी के नेतृत्व में स्वागत किया जाता रहा है। शोभायात्रा का स्वागत करने वालों में भौमेश स्वर्णकार, इं. दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार, संत गाडगे सेवक कमलेश चौधरी, अनुज बरवारी, रामकेश यादव एडवोकेट, दिनेश त्रिवेदी, प्रमोद वर्मा, कैलाश कनौजिया, सतीश सोनी, सुशील मौर्या, गोविन्द सोनी, हनुमान प्रसाद वर्मा, अशोक मिश्रा, अनुपम शुक्ला, ओरीलाल वर्मा, पारसनाथ सोनी, पुरूषोत्तम सोनी, केदार नाथ शास्त्री आदि प्रमुख रहे।