कैबिनेट मंत्री ने किया मिनी औद्योगिक आस्थान भूमि पूजन व शिलान्यास

आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग जयवीर सिंह द्वारा तहसील सिरसागंज के ग्राम पंचायत उरावर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा नवीन मिनी औद्योगिक आस्थान का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया।
इस मौके पर मंत्री ने कहा कि मैं सर्वप्रथम इस क्षेत्र के सभी लोगों को बधाइयां देता हूं कि जिले में इस सबसे पिछड़े इलाके में मिनी औद्योगिक आस्थान स्थापित किया जा रहा है।
यह औद्योगिक आस्थान इस क्षेत्र ही नहीं बल्कि संपूर्ण जिले के विकास की एक नई गाथा लिखेगा, लगातार हमारी सरकार द्वारा लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अब उन स्थानों पर भी विकास हो रहे हैं, जहां पर लोग जाने से डरते थे।
हमारी सरकार बिना भेदभाव के सबका विकास कर रही है। हमारा प्रयास है कि उत्तर प्रदेश विकास का ग्रोथ इंजन बने जिन गांवों में सदियों से विद्युत की व्यवस्था नहीं थी। उन क्षेत्रों को हमने विद्युत से जगमग कर दिया है। हमारा प्रयास है कि सनातन संस्कृति और विरासत को मजबूत करके भारत को विकसित राष्ट्र बनाना।
हमने जनपद के सभी प्राचीन मंदिरों में पर्यटन का विकास किया है, जिससे लोग अपनी संस्कृति से परिचित हो सके और उसकी जड़ों से जुड़े रहें, उत्तर प्रदेश का हर गांव हर परिवार ग्रोथ करें, यही हमारा प्रयास है क्योंकि समृद्ध परिवार-समृद्ध समाज को जन्म देता है और एक समृद्ध समाज ही विकसित राष्ट्र की अभिधारणा को चरित्रार्थ कर सकता है, हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि हम अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें जिससे 2047 तक भारत विकासशील से विकसित राष्ट्र बन सके।
उन्होंने जापान का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर जापान आज इतना आगे है, इसका बहुत बड़ा कारण है कि वहां के लोग सरकारी संपत्ति को क्षति नहीं पहुंचाते हैं। साथ ही साथ समय की प्रतिबद्धता के साथ अपने कार्य को अंजाम देते हैं। इस मौके पर उनके साथ जिलाधिकारी रमेश रंजन, जिला भाजपा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, अराव एवं मदनपुर के ब्लॉक प्रमुख, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVT 2025 Mata Prasad Adarsh Mahavidyalay Jaunpur (1)

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here