ग्रामोदय विवि के प्राध्यापक डॉ ललित व्याख्यान देने जायेंगे दुबई

  • विश्व हिन्दी दिवस पर विभिन्न देशों के विद्वान दुबई में जुटेंगे

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। 10 एवं 11 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस पर अबू धाबी विश्वविद्यालय दुबई में अंतर्राष्ट्रीय व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा जिसमें विश्व भर के विभिन्न देशों के विद्वानों के बीच महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विवि के हिंदी विषय के विद्वान प्राध्यापक डॉ ललित कुमार सिंह व्याख्यान देंगे।
अबू धाबी विश्वविद्यालय दुबई में 10 एवं 11 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ ललित सिंह हिंदी भाषा के विकास में हिंदी सिनेमा के योगदान विषय पर व्याख्यान देंगे।
अबू धाबी विश्वविद्यालय दुबई एवं साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ ललित को अबू धाबी विश्वविद्यालय ने विशिष्ट शोध व्याख्यान के लिए वक्ता के रूप में आमंत्रित किया है। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा ने डॉ ललित को विशेष व्याख्यान के लिए दुबई जाने की अनुमति देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। डॉ ललित को मिले इस आमंत्रण पर कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो नंद लाल मिश्र सहित शिक्षकों ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ ललित के शोध परक व्याख्यान प्रस्तुति से ग्रामोदय विश्वविद्यालय को हिंदी जगत में एक नई पहचान मिलेगी।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2025 Mata Prasad Adarsh Mahavidyalay Jaunpur (1)

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here