Jaunpur: लायन्स क्लब शाहगंज स्टार ने न्यू ईयर ईव का किया आयोजन

फहद खान
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार के ऊर्जावान अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने नव वर्ष का भव्यता पूर्ण रूप से लायंस परिवार के साथ स्वागत करते हुए स्थापना दिवस का भी आयोजन किया।

बता दें कि नगर के आजमगढ़ मार्ग पर ऑक्सफोर्ड रेस्टोरेंट में नव वर्ष महोत्सव एवं स्थापना दिवस आयोजित हुआ। लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने भव्यतापूर्ण रूप से इसको आयोजित किया। इस नव वर्ष में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने कई मनोरंज गेम के माध्यम से जमकर मौज—मस्ती किया।
संस्था के ऊर्जावान अध्यक्ष मनीष अग्रहरि सह पत्नी नेहा गुप्ता ने स्थापना दिवसर पर सह परिवार संस्थापक अध्यक्ष रूपेश जयसवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसएल सिंहनी गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष डॉ. ज्ञानचंद्र चित्रवंशी, पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष राजपत जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, संस्थापक सदस्य सतीश गुप्ता, महेंद्र जायसवाल, सुरेंद्र तिवारी, मनोज पाण्डेय को ऊर्जावान अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने अंगवस्त्र के साथ ही स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
महोत्सव का संचालन रविकांत जायसवाल ने किया। संस्थाध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। महोत्सव को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक मनोज जायसवाल, रविकांत जायसवाल, रूपेश जायसवाल सहित मनोज पाण्डेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर पावन साहू, डॉ. रफीक फारुकी, डॉ. राहुल वर्मा, मनीष श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता, सिम प्रकाश अग्रहरि, डॉ. हरिओम मोर्य, अमित यादव, अनिमेष अग्रहरि, सीए विजेंद्र अग्रहरि, डॉ. तारिक शेख, डॉ. वीर विक्रम सिंह, राजीव गुप्ता, सुभाष चंद्र यादव चंदू प्रधान, रितेश आर्या, टीएन त्रिपाठी, चंदन अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ADVT 2025 Mata Prasad Adarsh Mahavidyalay Jaunpur (1)

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here