Jaunpur: प्रयागराज मार्ग पर तिराहे की पुलिया क्षतिग्रस्त

  • आये दिन होती है दुर्घटना, पीडब्ल्यूडी व नगर पालिका लापरवाह

फहद खान
शाहगंज, जौनपुर। नगर से प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर स्थित तिराहे की पुलिया वर्षों से क्षतिग्रस्त हैं। बीचों—बीच मोटा पटिया रख दिया गया है जिसके चलते आयें दिन वाहन चालक दुर्घटना के शिकार होते हैं।
स्थानीय लोगों ने दर्जनों बार सक्षम अधिकारियों से गुहार लगायी लेकिन गुहार नक्कारखाने में तूती साबित हुआ। मोहल्ले के समाजसेवी अशोक अग्रहरि, फैजान अंसारी, कमलेश अग्रहरि, विकास गुप्ता आदि ने व्यवस्था दुरुस्त करने की गुहार लगाई है।
सांकेतिक बोर्ड न होने से दिग्भ्रमित होंगे महाकुम्भ तीर्थयात्री
13 जनवरी से महाकुम्भ का पावन पर्व प्रारम्भ हो रहा है जिसमें शामिल होने क्षेत्र समेत दूर दराज के तीर्थयात्री रवाना होंगे। नगर के विभिन्न प्रवेश द्वारों पर प्रयागराज मार्ग का सांकेतिक बोर्ड लगाना अति आवश्यक है। इसकी भी गुहार लोगों ने प्रशासन से किया है।

ADVT 2025 Mata Prasad Adarsh Mahavidyalay Jaunpur (1)

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here