Jaunpur: सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत

ADVT 2025 Mata Prasad Adarsh Mahavidyalay Jaunpur (1)
  • तेज रफ्तार गाड़ी से ग्रुप बनाकर चाय पीने केशवपुर जाते हैं शहर के युवा

बिपिन सैनी
पचहटियां, जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रासमंडल निवासी अभिषेक कपूर 18 वर्ष पुत्र अतुल कपूर अपने दो दोस्तों के साथ स्कूटी से केशवपुर क्रासिंग के पास चाय पीने रविवार की शाम को लगभग 7 बजे गया था। वहां से वापस लौटते हुए लगभग 9 बजे पचहटियां में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गया।
इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना परिजनों को मिली परिजनों में मातम छा गया। ज्ञात हो कि शहर के ज्यादातर युवा रात में उक्त क्षेत्र में आते—जाते रहते हैं जो हाइवे पर होने की वजह से और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।

ADVT 2025 Mata Prasad Adarsh Mahavidyalay Jaunpur (1)

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here