11 से 25 जनवरी तक चलेगा संविधान गौरव अभियान: राजीव

  • भाजपा चलायेगी संविधान गौरव अभियान: दिनेश

अंकित सक्सेना
बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर संविधान गौरव अभियान 11 से 25 जनवरी के अंतर्गत आयोजित जिला कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश शर्मा एवं जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया। देश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार इन आयोजनों हेतु जिला टोली का गठन कर दिया है। साथ ही बताया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे संसद मे भारतीय संविधान की 75वीं गौरवशाली यात्रा पर व्यापक चर्चा हुई। मोदी ने इसमें कहा कि हमारा संविधान हमारे वर्तमान एवं हमारी भविष्य का मार्गदर्शक है। मोदी की भावना अनुसार भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलाया जायेगा। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया इसमें जिला मुख्यालय पर गोष्ठी का आयोजन होगा।
साथ ही कहा कि स्कूल, कॉलेज में हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान विषय पर निबंध, प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता होगी। 25 जनवरी को प्रत्येक बूथ पर हमारा संविधान हमार स्वाभिमान कार्यक्रम सभी मण्डलों में होगा जिसमें कार्यकर्ता द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना को जनसामान्य के मध्य पड़ा जाएगा व विपक्षी ने किस तरह भारतीय संविधान की समय-समय पर धज्जियां उड़ाने का कार्य किया है इसके प्रति भी जन सामान्य में जागरूकता करने का कार्य किया जाएगा। जिले में इन आयोजनों हेतु संयोजक एमपी सिंह राजपूत, सहसंयोजक के रूप में शैलेन्द्र मोहन शर्मा, उदयवीर सिंह, अचल शर्मा शामिल किए गए हैं। मण्डल से लेकर जिला स्तर पर कार्यक्रम की जिम्मेदारियां तय कर दी गई है। संविधान गौरव अभियान मे सभी भाजपा कार्यकर्ता सहभागिता करेगे। इस अवसर पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, अरुण प्रकाश, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, डीसीएफ चैयरमैन रविन्द्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

ADVT 2025 Mata Prasad Adarsh Mahavidyalay Jaunpur (1)

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here