देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ। महाराजगंज थाना के मुख्य बाजार में दुकान के अन्दर भीषण लग गई। आग सिद्दिकी वस्त्रालय में रात करीब 11:30 बजे शार्ट शर्किट से लग गयी। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी करीब 30 मिनट बाद हुई। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी। मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग को बुझाना शुरू किया तथा आजमगढ़ मुख्यालय को भी सूचना दी गयी। तीन गाड़ी मुख्यालय तथा दो गाड़ी बुढ़नपुर से आई। भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों का नुकसान हुआ।