भूमि विवाद में एक की हुई मौत

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र गालिबपुर में सोमवार की देर रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट की घटना में एक पक्ष से एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से मृतक के घर मातम छाया हुआ है। पवई थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव निवासी लालू (38) पुत्र ससेनु का उनके पट्टीदारों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था।
दो दिन पूर्व दोनों के बीच विवाद हुआ था जिसमें पट्टीदारों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस भी बात को लेकर सोमवार की रात करीब 11 बजे दोनों के बीच विवाद हो गया। विपक्षियों ने लालू को जमकर लात घुसो से मारा-पीटा। उसे दौरान लालू के घर पर कोई मौजूद नहीं था। गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझकर शांत कराया। इसी बीच लालू की मौत हो गई। इसकी सूचना मृतक लालू की पत्नी को मिली तो वह भी अपने बच्चों संग रात एक बजे घर पहुंच गई। पीड़िता ने इसकी शिकायत तत्काल पुलिस की डायल 112 पर की। सूचना मिलते ही पवई थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक लालू चार पुत्रियों का पिता था।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2025 Mata Prasad Adarsh Mahavidyalay Jaunpur (1)

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here