एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान महिलाओं ने जाना अधिकार

जितेन्द्र सिंह चौधरी
रोहनिया, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के घाटमपुर में मंगलवार को विश्व ज्योति जनसंचार समिति द्वारा महिलाओं के अधिकार को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रमोद पटेल और शर्मिला उपस्थित रहीं। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना था। प्रमोद पटेल ने महिलाओं के अधिकारों पर गहन चर्चा की। उन्होंने महिलाओं के समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, काम करने का अधिकार, रक्षा और सुरक्षा का अधिकार, संपत्ति का अधिकार जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने इन अधिकारों की संवैधानिक और सामाजिक महत्ता को समझाया और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
शर्मिला जी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं और सहायता सेवाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने महिला हेल्पलाइन, सखी वन स्टॉप सेंटर, मिशन शक्ति, और महिला आयोग जैसी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन सेवाओं का उपयोग करके महिलाएं अपने अधिकारों की रक्षा कर सकती हैं और मुश्किल परिस्थितियों में मदद प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर अपनी जिज्ञासाओं को व्यक्त किया। इस दौरान वक्ताओं ने महिलाओं को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जागरूक और संगठित रहने की प्रेरणा दी।यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में इस तरह के और आयोजन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रशिक्षण में रागनी, उर्मिला, पूजा, प्रिया, बबिता, गीता मनभावती, धन्नी, सुनीता समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2025 Mata Prasad Adarsh Mahavidyalay Jaunpur (1)

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here