उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल लालगंज का सदस्यता अभियान शुरू

मो. परवेज
लालगंज, रायबरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालगंज नगर की सदस्यता अभियान 2025 का शुभारंभ व्यापार मंडल के संरक्षक दीप प्रकाश शुक्ला व रामबाबू सोनी ने साकेत नगर बघेल नर्सिंग होम से शुरू किया।
नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान शुभारंभ 2025 सदस्यता करने से व्यापारियों से डोर टू डोर मिलने के साथ व्यापारियों की दुकान में रजिस्ट्रेशन होता है जिससे व्यापारी संगठन के साथ जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करता है। व्यापार मंडल ने 2500 सदस्य बनाने का निर्णय लिया है जिसको हम सब पदाधिकारी मिलकर व्यापारियों की दुकानों में जा जाकर सदस्य बनाने का काम करेंगे।
जिला महामंत्री अप्पू शर्मा ने कहा कि लालगंज नगर की सदस्यता होने से व्यापार मंडल मजबूत होगा और संगठन जिला लालगंज जनपद में सभी बाजारों में सदस्यता अभियान चलाकर व्यापारियों को सदस्य बनाया जाएगा। नगर सदस्यता प्रभारी नगर युवा महामंत्री रौनक भदौरिया ने कहा कि संगठन के द्वारा लिए गए निर्णय को हम सब मानते हुए नगर में पूरी सदस्यता पूर्ण करने में सफल होंगे। सदस्यता होने से व्यापारी समाज की समस्याएं एवं जानकारियां प्राप्त होती है।
अभियान में सदस्यता प्रभारी अमित गुप्ता, नगर युवा अध्यक्ष प्रतीक शर्मा, आशुतोष गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष शीलू त्रिवेदी, नगर महामंत्री संगठन कौशलेंद्र कंचन, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद परवेज, नगर उपाध्यक्ष अर्पित गुप्ता, नगर मंत्री पीयूष गुप्ता, नीरज गुप्ता, जिला युवा उपाध्यक्ष दीपक भदौरिया, नगर युवा उपाध्यक्ष पुष्कर गुप्ता, नगर युवा नगर प्रचार मंत्री हरिओम गुप्ता, अंकित सिंह, विक्की सिंह, अभिषेक गुप्ता, विकाश शर्मा, हरिओम गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2025 Mata Prasad Adarsh Mahavidyalay Jaunpur (1)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here