न्यायाधीश ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

संदीप सिंह
प्रतापगढ़। जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पवार अपर जिला जज जनपद न्यायालय प्रतापगढ़ द्वारा महुली चिलबिला स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृद्ध आश्रम की व्यवस्था के विषय में निरीक्षण एवं मौजूद वृद्ध जन से वार्ता की गई। निरीक्षण के दौरान कमियों सचिव महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई।
जिसके अंतर्गत मानसिक व शारीरिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों को स्वस्थ व्यक्तियों के साथ रखा गया है, जो घोर लापरवाही है जिससे बीमारी का संक्रमण दूसरे वृद्धो में भी हो सकता है।शौचालय में स्वच्छता का अभाव पाया गया, कुछ वृद्धों द्वारा बताया गया कि वह स्थानीय निवासी हैं एवं उनके बच्चे जनपद मुख्यालय पर ही कार्य करते हैं, जिसका सचिव द्वारा संज्ञान लिया गया। वृद्धश्रम में मौजूद कर्मचारियों को कमियों को सुधारने एवं स्वच्छ वातावरण बनाने के निर्देश दिए गए।

ADVT 2025 Mata Prasad Adarsh Mahavidyalay Jaunpur (1)

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here