फहद खान
शाहगंज, जौनपुर। जमीनी विवाद में दर्जन भर से ज्यादा लोगों द्वारा घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट और लूटपाट के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक नगर के नई आबादी स्टेट बैंक कालोनी स्थित एक जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है।
इसी विवाद में बीते 31 दिसंबर की दोपहर सुरिस गांव निवासी एक पक्ष दर्जनभर लोगों के साथ घर में घुस आए। आरोप है कि महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता की गई। साथ ही मकान व जमीन खाली करने न करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित हुमैरा खातून पुत्री अब्दुल मन्नान ने तहरीर में आरोप लगाया गया कि मारपीट करने पहुंचे लोगों ने महिलाओं के आभूषण और दो लाख रुपए नगदी लूट लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुरिस निवासी दानबहादुर सिंह, रणविजय सिंह, विकास सिंह, धनंजय सिंह, पुष्पनगर निवासी विशर्वेद सिंह समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी है।