गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। महिलाओं द्वारा लिए गए सिलाई कढ़ाई के प्रशिक्षण से वह खुद आत्मनिर्भर बनकर परिवार के पालन पोषण में अहम जिम्मेदारी निभायेगी। उक्त विचार मुख्य अतिथि विधायक धर्मराज यादव द्वारा विकास खण्ड बंकी के सभागार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करते हुए कही गई। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर परिवार की जिम्मेदारी निभाती हैं। सिलाई कढ़ाई के बदौलत मिलने वाली धनराशि से परिवार में खुशहाली आयेगी।
खण्ड विकास अधिकारी डॉ संस्कृता मिश्रा ने महिलाओं का उत्साह वर्धन करते हुए अजीविका केन्द्र के रूप में विकसित करने के सम्बन्ध में कहा कि आप सब महिलाओं के साथ ही घर की बालिकाओं को भी सिंचाई कढ़ाई का ज्ञान हो सकेगा जिससे दो परिवारों की सिलाई कढ़ाई की आवश्यकता पूर्ण होगी। यह कार्यक्रम कई चरणों में होगा, ताकि सभी इच्छुक महिलाएं लाभ प्राप्त कर सशक्त हो कर खुद आत्मनिर्भर बन सके।
इस मौके पर एडीओ आईएसबी सूरज सिंह ने एनआरएलएम के अन्तर्गत आजीविका हेतु समूह की गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी दी। अंश स्वयं सहायता समूह जहांगीराबाद सुशीला, दीपाली स्वयं सहायता समूह जहांगीराबाद रीना, सोनी ब्यूटी पार्लर स्वयं सहायता समूह जहांगीराबाद मंजू, बाईपास स्वयं सहायता समूह दाउदपुर बृजरानी, मां लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह मनेरा मोनी विश्वकर्मा, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह सराय अकबराबाद अनीता, मां अम्बे स्वयं सहायता समूह सुल्तानपुर ऊषा देवी आदि समूहों को सिलाई मशीन का वितरण किया गया।