जगदीश बने प्रदेश उपाध्यक्ष

अब्दुल शाहिद
बहराइच। उत्तर प्रदेश जनता दल सेक्युलर के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश कुमार सिंह निवर्तमान प्रधानाचार्य गांधी इण्टर कॉलेज बहराइच के प्रथम आगमन पर पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश कुमार सिंह ने जल्द ही बहराइच सहित पूरे देवी पाटन मण्डल में संगठन खड़ा करने की बात कहते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से युद्धस्तर पर जुट जाने की अपील की। इस दौरान समर्थकों ने मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह को धन्यवाद और आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर राजू पासवान ऐखलाक अहमद, सर्वजीत यादव, जीएच मैयसी, मिश्री लाल निषाद, घौददू जोखन आदि मौजूद रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here