-
पुलिस ने नौ आरोपितों को किया गिरफ्तार
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अब्बोपुर गाँव में शुक्रवार को तीन बीघे की खड़ी फसल जोतकर नष्ट कराया गया जिसमें पीड़ित पुलिस को तहरीर कार्यवाई की मांग किया। पुलिस मामले ने नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और शांति भंग में चालान न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी जुग्गी लाल ने पुलिस को नामजद सोलह लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दिया कि उसकी 3 बीघे की तैयार खड़ी फसल मनबढ़ों ने गोलाबन्द होकर दो ट्रैक्टर लगवाकर जोतकर नष्ट करता दिया गया। जब इसका विरोध किया तो गाली-गलौज देते हुए मौके से धमकी देकर भगा दिया।
इसी मामले में 8 महिला समेत नौ को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में रामफेर (58), सिमिरता (55), मुन्नी (45), मीला (58), किसमती (56), सुमन (30), प्रिया (21), रिंका (20) व प्रिंयका (21) को गिरफ्तार कर लिया गया जिन्हें थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।