भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर नवीन शाही की दावेदारी से उफान पर पहुंचीं राजनीतिक सरगर्मियां

  • कैबिनेट मंत्री ‘शाही’ के बेहद करीबी माने जाते हैं नवीन

लखनऊ। प्रदेश में भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। ऐसे में सभी जिलों से जिलाध्यक्ष बनने का सपना संजोये नेता, कार्यकर्ता, अपनी अपनी दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में देवरिया जिले से भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 68 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा भरा है। देवरिया में तमाम दिग्गजों की उम्मीदवारी से मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।
अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में वर्तमान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य राजकुमार शाही सहित अन्य लोगों ने दावेदारी की है लेकिन नवीन शाही की दावेदारी से जिले से लेकर प्रदेश तक राजनीतिक सरगर्मियां पूरे उफान पर आ गई। नवीन साफ—सुथरी छवि के लिए विख्यात प्रदेश सरकार में कद्दावर नेता व कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही के बेहद करीबी माने जाते हैं।
नवीन कौशल समाज कल्याण संस्थान के प्रबंधक व एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक भी हैं।
उनकी दावेदारी से देवरिया भाजपा जिलाध्यक्ष पद का मुकाबला काफी रोचक हो गया है। आम चर्चाओं पर गौर करें तो नवीन को सहज, सरल, सौम्य शांत व्यक्तित्व व जनता से सीधे जुड़े होने के कारण मिली लोकप्रियता का फायदा इस चुनाव में मिल सकता है। नवीन को सबसे मजबूत प्रत्याशी के तौर पर देखा जा रहा है।
प्रदेश सरकार में मजबूत पैठ रखने वाले नवीन की उम्मीदवारी से प्रदेश स्तर पर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। जिले से लेकर प्रदेश तक कयास लगाया जा रहा है। नवीन का जिलाध्यक्ष बनना लगभग तय है।
बस औपचारिकता ही बची है, क्योंकि अपने कुशल व्यक्तित्व व कार्यशैली से राजनीतिक गलियारों में नवीन शाही अपना खास स्थान रखते हैं और इसका फायदा भी उन्हें मिलता नजर भी आ रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि अध्यक्ष पद की कुर्सी को कौन सुशोभित करता है लेकिन श्री शाही की दावेदारी से जिले से लेकर प्रदेश तक चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here