आरएसएस ने मनाया स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती

रूपा गोयल
बांदा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बांदा द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन मंडपम परिणय उद्यान, बांदा में किया गया। जिसमें बांदा नगर में रहने वाले सैकड़ो महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित अतिथि जिला संघचालक, नगर संघचालक, कार्यक्रम के अध्यक्ष डा. सर्वेश अग्निहोत्री प्राचार्य, संत कृपाल सिंह विधि महाविद्यालय, लामा एवं सह- प्रांत प्रचारक द्वारा दीप प्रज्वलन कर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्चन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुनीश का पाथेय उपस्थित विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ। अपने उद्बोधन में मुनीश ने बताया कि रविंद्र नाथ टैगोर जी ने कहा भारत को जानना है तो स्वामी विवेकानंद को पढ़िए। विवेकानंद में सब कुछ सकारात्मक है, नकारात्मक कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद समाज की कुरीतियों को दूर करने हेतु सामाजिक समरसता एवं सद्भाव का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए समाज में अस्पृश्य माने जाने वाले लोगों के साथ भी भोजन ग्रहण करते थे। आपने महाकुंभ के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए नई पीढ़ी से सनातन के प्रति श्रद्धावान बनने एवं समर्पण हेतु आवाहन किया। कार्यक्रम में जिला संघचालक सुरेंद्र, नगर संघचालक रामनाथ, सह नगर संघचालक महेंद्र, विभाग प्रचारक मनोज, जिला कार्यवाह श्याम सुंदर, जिला प्रचारक अनुराग, नगर कार्यवाह सोमेश सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here