परसदा में नये पुलिस चौकी के लिये हुआ भूमि पूजन

विशाल रस्तोगी
सीतापुर। जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसदा में पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा के निर्देशन में नई चौकी की स्थापना के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन का कार्य क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव क्षेत्राधिकारी मिश्रिख दीपक सिंह और थाना प्रभारी अमित पांडेय ने विधिवत रूप से किया। इस दौरान वरिष्ठ आचार्य दिनेश अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन प्रक्रिया संपन्न करायी।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राम कृष्ण भार्गव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव, हरबकस सिंह, प्रधान युसुफ अली, उमेश अवस्थी, डा. अभय शुक्ला, अंकित श्रीवास्तव, हंसराज प्रधान, थाना मछरेहटा स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही कई स्थानीय गणमान्य लोग भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।
इस मौके पर विधायक राम कृष्ण भार्गव ने कहा कि नई चौकी की स्थापना से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुये इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने नई चौकीयों की आवश्यकता पर निर्देशित किया था। चौकी न केवल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि स्थानीय निवासियों के बीच पुलिस और जनता के बेहतर समन्वय को भी बढ़ावा भी देगी। स्थानीय लोगों ने चौकी स्थापना के इस प्रयास की सराहना करते हुये इसे क्षेत्र की जरूरत बताया।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने सुरक्षा और शांति के लिए सामूहिक रूप से काम करने का संकल्प लिया। इस नई चौकी से आस-पास के गांवों में सुरक्षा और प्रशासनिक सेवाओं में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here