Home UTTAR-PRADESH भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं मुख्यमंत्री:...
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। विगत पिछले 3 वर्षों से कल्चरल क्वेस्ट संस्था की सचिव सुरभी सिंह अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार एवं कथक गुरु एवं संस्था के कोषाध्यक्ष राम उग्रह शुक्ल समाजसेवी एवं संस्था के विधिक सलाहकार भारत की पृष्ठभूमि पर अद्वितीय रामायण की विश्व स्तरीय ऑडिटोरियम बेस्ड कार्यक्रम की परिकल्पना के लिए कार्यरत रहे।
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी राम उग्रह शुक्ल ने बताया कि दिनांक 6 जनवरी को हम लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मीटिंग के दौरान इस विचार को उनके समक्ष रखा गया जिसकी उन्होंने प्रशंसा की और तुरंत ही सूचना से अग्रसारित करने का आदेश दिया।
इसी क्रम में अपर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद से बैठक के दौरान तुरंत ही इस आदित्य रामायण को अतिशीघ्र करने का आश्वासन दिया। अगले 30 वर्षों के लिए लीज पर अनुदान देने का निर्णय लिया गया जिसके लिए संस्था की सचिव सुरभी सिंह एवं राम उग्रह ने उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशंसा किया।
साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ना अभी तक मिले हैं और न ही आगे मिलेंगे जो भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने पूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं। यह यहां ऑडिटोरियम बेस्ड आदित्य रामायण की लागत लगभग 100 करोड रुपए की होगी जिसको संस्था अपने संसाधनों से जुटाने में प्रयत्नशील है और लेकर आएगी और इसके लिए जमीन का अनुदान एवं लीज पर देने की कृपा हमारे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा होगी उम्मीद है।
आने वाले समय में जल्द ही इस रामायण का कार्य शुरू हो जाएगा। व्यक्ति रहे या ना रहे लेकिन अगले 100 वर्षों तक हमारी रामायण इस धरती पर रहनी चाहिए। ऐसे विचार के साथ ही इस रामायण का निर्माण किया जाना परिकल्पित है।
अभी तक ऐसी रामायण इंडोनेशिया सहित देशों में होती चली आ रही है। अपने भारत वर्ष में पहली बार ऐसा होने जा रहा है। वह भी अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के बाद लोग रामायण भी देखेंगे। इसका टिकट भी होगा और तीन शो रोज होगा। 150 कलाकार इसमें भाग लेंगे। उनको कला के माध्यम से रोजगार मिलेगा और हमारे सनातन धर्म का प्रचार—प्रसार होगा।








