Jaunpur News: प्रधान बिन्दु चौधरी ने 250 पात्रों को दिया कम्बल

बृजेश यादव
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड अंतर्गत पनौली ग्राम प्रधान बिन्दू चौधरी ने अपने पैतृक आवास पनौली में लगभग 250 जरूरतमंदों को कंबल दिया जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि निर्बल, बीमार, वृद्ध, दिव्यांग व गरीबों की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है।
हमारे धर्म ग्रंथो में भी कहा गया है कि किसी के अंत:करण से निकली हुई दुआ या बद्दुआ दोनों का असर अवश्य होता है। हम सेवा के बल पर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
वहीं उनका तिरस्कार करने से जो बद्दुआ मिलती है, उसके लिए बाद में कोई प्राश्चित का रास्ता भी नहीं होता है, उसे इसी जीवन काल में खुद को ही भोगना पड़ता है। उन्होंने सभी सक्षम व्यक्तियों को जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर रामधारी कश्यप, प्रमिला गौतम, सिंगरी गौतम, सुक्खू यादव, संजय गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मनोज पासवान, राजेश कन्नौजिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here