Jaunpur News: गरीबों की निस्वार्थ भाव से होनी चाहिये मदद: सुबेदार

  • पुण्यतिथि पर कम्बल का किया गया वितरण

विपिन मौर्य
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बृजराजी भोलानाथ सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज मतरी में विद्यालय के संस्थापक भोलानाथ सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर रामकथा और कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजन हुआ।
इस दौरान प्रकाश चंद्र पांडेय विद्यार्थी ने रामकथा का सुंदर वर्णन करते हुए सभी श्रोताओं को भक्ति की सागर में खूब डुबकी लगवाया। कथा के समापन के बाद परिजनों ने सैकड़ों गरीबों में कंबल वितरण किया।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक सूबेदार सिंह ने कहा कि गरीबों की समय समय पर निर्छलता की भाव से सेवा करनी चाहिए। सभी लोगों को गरीबों का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए, क्योंकि कोई भी व्यक्ति किसी के भी सामने हाथ नहीं फैलाना चाहता। केवल मजबूरी ही ऐसी चीज है जो लोगों को नतमस्तक कर देता है। श्री सिंह अपने माता द्वारा दिया गया।
आचरण की चर्चा करते हुए कहा कि हर व्यक्ति चाहता है कि उसका पुत्र और परिवार आगे चलकर समाज में परिवार का नाम रोशन करे। अन्त में प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख संतोष तिवारी, कांग्रेस नेता प्रमोद के. सिंह, विनय त्रिपाठी, मुकेश सिंह, फौजदार शुक्ला, अभिमन्यु सिंह, श्यामधर मिश्रा, शरद सिंह, नहकऊ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here