सीतापुर। जिला जेल का सदस्य ने महिला बैरक में निरूद्ध समस्त महिला बन्दियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी ली तथा महिला बन्दियों उनके साथ रह रहे बच्चों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में समुचित दिशा निर्देश भी दिये।जिला महिला चिकित्सालय एवं वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर आयी राज्य महिला आयोग की डॉ0 प्रियंका ने जिला महिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। बेटी जन्मोत्सव के अंतर्गत उन्होंने नवजात कन्याओं को किट, कम्बल आदि का वितरण भी किया। उन्होंने महिलाओं से चिकित्सालय में मिल रही सुविधाओं के विषय में जानकारी भी ली। डॉ0 प्रियंका ने निर्देश दिया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का पूरा लाभ महिलाओं को मिले, यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने पात्रों को कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित किये जाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिये। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा0 सुनीता कश्यप सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।