हरिओम सिंह
अयोध्या। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष विजय यादव ने अपने साथियों के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनको पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने पार्टी का झंडा सौंपा।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, उग्रसेन मिश्रा उपस्थित रहे। कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में प्रमुख रूप से विजय यादव, महेंद्र कुमार मिश्रा, प्रहलाद यादव, रविंद्र यादव, अकरम कुणाल सोनी, मोहम्मद शाहरुख, परमजीत यादव, अभिषेक कुमार रहे।