थाईलैंड में सम्मानित हुए मनोज जायसवाल

अतुल राय
वाराणसी। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल चोलापुर के प्रबंधक मनोज कुमार जायसवाल को थाईलैंड में एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह एक अंतरराष्ट्रीय सम्मान रहा जो शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले को प्रदान किया जाता है। यह उपलब्धि उनके दीर्घकालिक समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट प्रयासों का प्रतीक है। इस सम्मान समारोह में दुनिया भर के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, गणमान्य व्यक्तियों और उद्योग विशेषज्ञ आदि उपस्थित रहे। यह सम्मान विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है और स्कूल की शिक्षा में उत्कृष्ट के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण। है मनोज कुमार जायसवाल ने कहा कि यह उपलब्धि मेरी व्यक्तिगत नहीं है यह विद्यालय परिवार की योग्य एवं कार्यकुशल प्रधानाचार्या रश्मि पाठक और सभी मेहनती शिक्षकों एवं कर्मचारियों, समस्त आदरणीय अभिभावकों के योगदान का परिणाम है। यह सम्मान हमारी जिम्मेदारियों को बढ़ाता है। हमें शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here