मुसैब अख्तर
गोण्डा। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मनकापुर तहसील की मसकनवा के राजा फार्म हाउस में बैठक जिलाध्यक्ष कैलाशनाथ वर्मा की अध्यक्षता व तहसील अध्यक्ष शोभनाथ पांडे के मौजूदगी में सम्पन्न हुई। अशफाक अहमद, श्याम बाबू कमल, संजय वर्मा की उपस्थिति में नव वर्ष के उपलक्ष्य में साथी सदस्यों ने जिलाध्यक्ष और तहसील अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं नई सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों को जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया।
सभी सदस्यों को नववर्ष की बधाई व परिचय पत्र, आपदा राशि पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह दूसरी चाय पर चर्चा है,इसके पूर्व बाजार में इटियाथोक के आसपास क्षेत्र के पत्रकारों के साथ चाय पर चर्चा की हुई थी। इसके बाद कटरा बाजार में और आज तहसील मनकापुर के राजा फार्म हाउस मसकनवा में चाय पर चर्चा की गई है। आज के चर्चा में मोतीगंज से राकेश कुमार, राम कुमार मिश्रा, पूरन चंद गुप्ता, मानिक राम वर्मा, अनवारूल हसन, संदीप कुमार गुप्ता, राकेश कुमार सिंह, मोहम्मद खालिद, संजय कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गौड़, आरपी सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अंकित कुमार, दुर्गा सिंह पटेल, सुनील कुमार वर्मा, अरुण त्रिपाठी, सतीश वर्मा, वहीदुल्लाह, अकबर अली, कृष्ण गोपाल शर्मा, दिव्यांशु, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।