62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा में मना 76वां गणतंत्र दिवस

एम अहमद
श्रावस्ती। कमांडेंट 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा के नेतृत्व में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कमांडेंट महोदय ने मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और जवानो ने जोश व अनुशासन के साथ सलामी दी। कमांडेंट ने सभी जवानों व उनके परिवारजनों को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई दिया जिसके बाद अपने संबोधन में संविधान निर्माताओं को याद करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उन मूल्यों की पहचान है जिन पर हमारा देश टिका हुआ है।
उन्होंने जवानों से अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा और ईमानदारी से करने का आह्वान किया। कमांडेंट महोदय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी पीयूष सिन्हा उप कमांडेंट सहित अन्य जवानों को (महानिदेशक द्वारा दिए गए) महानिदेशक सिल्वर डिस्क व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही वर्ष 2024 के दौरान वाहिनी के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियो व जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सोनू कुमार, उप कमांडेंट व अन्य वाहिनी के जवान उपस्थित रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur