गणतंत्र दिवस समारोह में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

अब्दुल शाहिद
बहराइच। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित गणतन्त्र दिवस समारोह में पुलिस मॉर्डन स्कूल, संत पथिक विद्यालय, सेंट नार्बेट स्कूल, सेवेन्थ डे स्कूल, बाल शिक्षा निकेतन व अन्य शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहे। पुलिस क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा हीरा लाल कनौजिया द्वारा योग प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शामिल बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहाना करते हुए डीएम मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के साथ छात्र-छात्राओं, रंगोली बनाने वाली टीम की सदस्य महिला आरक्षी जान्हवी सिंह व सीओ मिहींपुरवा को सम्मानित किया गया।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur