भारतीय गणतंत्र रक्षक संघ की बैठक सम्पन्न

दीपक कुमार
मुगलसराय, चदौली। 76वें गणतंत्र दिवस पर “भारतीय गणतंत्र रक्षक संघ” की औपचारिक घोषणा उपस्थित स्वयंसेवकों द्वारा संघ के मुख्यालय पर किया गया। संघ ने अपना उद्देश्य भारत के गणतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करनाऔर आब्जेक्टिव के रूप में “सरकारी और गैर सरकारी विभागों और आर्थिक संस्थानों में व्याप्त आर्थिक और नैतिक भ्रष्टाचार का उन्मूलन करना।
चुनावी भ्रष्टाचार का उन्मूलन करना। पर्याप्त प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करना। भारतीय नागरिकों के बीच बंधुता को विकसित करना। पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देना। वैज्ञानिक सोच (Scientific temperament) को विकसित करना और मानवाधिकारों की रक्षा करना निर्धारित किया है।
” संघ का विजन ‘भारत का संविधान’ की उद्देश्यिका के अनुरूप स्वतंत्रता-समता-बंधुता को सामाजिक लक्ष्य बनाना और स्थापित करना तथा मिशन के रूप में समानता और बंधुता को हर क्षेत्र स्थापित करना है। संघ ने अपनी विचारधारा ‘भारत का संविधान’ की उद्देश्यिका (1949) के अनुरूप रखा है। संगठन का सूत्र वाक्य है “राष्ट्र निर्माण के लिए दृढ़ संकल्पित (Dedicated For Nation Building)”। संघ का कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण भारत और इसका राज्य क्षेत्र होगा।
उपस्थित स्वयंसेवकों द्वारा कोर कमेटी, उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष, मिर्जापुर जिलाध्यक्ष और वाराणसी जिलाध्यक्ष को नियुक्त किया। कोर कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. उमेश चन्द्र, उपाध्यक्ष अफसर अली, महासचिव अरूण वर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मीडिया सचिव श्रद्धांश अशोक गोंड तथा सदस्य के रूप में संजय पटेल, डाॅ. हंसराज कश्यप और राधेश्याम जी ने शपथ लिया।
उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष संजीव गौड़, उपाध्यक्ष पंचम चौधरी, महासचिव ब्रिजेश कुमार, कोषाध्यक्ष विकास वर्मा, संगठन सचिव एडो. महेन्द्र प्रसाद, कार्यकारिणी के सदस्य अजय कुमार, मुन्ना लाल वर्मा, एडो. श्रीप्रकाश कुशवाहा, विजय चौरसिया, रामचन्द्र गोंड, राजकुमार गोंड, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष/ संयोजक राम दुलार पाल, मिर्जापुर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र गोंड और वाराणसी जिलाध्यक्ष राजकुमार ‘राजू’ ने शपथ ग्रहण किया।
संघ के अध्यक्ष डाॅ उमेश चन्द्र ने सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। पदाधिकारियों को पदग्रहण की बधाई देते हुए सभी भारतवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur