Jaunpur News: दिव्यांग बच्चों के स्कूल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर के रूहट्टा स्थित राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन दिव्यांग बच्चों का स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम सामूहिक रूप से दिव्यांग बच्चों और अतिथियों के हाथों झंडा रोहण हुआ। मंच का संचालन प्रदीप मिश्रा ने किया।
तत्पश्चात दिव्यांग बच्चों ने स्वागत व राष्ट्र गीत प्रस्तुत किया, अतिथि स्वरूप कार्यक्रम में आई दिव्या ने बच्चों के कल्याण हेतु हरसंभव मदद करने की बात कही। प्रधानाध्यापिका पूनम मिश्रा ने एक बच्चे को भविष्य में अनौपचारिक रूप से गोद लेने की बात कही।
सह कोषाध्यक्ष मनीष सिन्हा, नवीन मिश्रा, संगीत की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रज्ञा मिश्रा, डॉ. आनंद कुमार दुबे, व्यवसाय प्रबंधन विभाग पूर्वांचल विश्वविद्यालय की शिक्षिका अंकित मिश्रा, डॉ. लल्लन विश्वकर्मा, शरद साहू, अवधेश गिरी, रमेश श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक, शिक्षक पंकज सिंह, अतुल जायसवाल, राघव अग्रहरि, आलोक यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में गृह स्वामी डॉ. राजेश गुप्ता व विशेष शिक्षिका हेमू वर्मा ने विशेष सहयोग किया। सचिव किरन ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में अनुष्का, प्रियांशी, रौनक गुप्ता, ऋषु गुप्ता, श्रेया, प्रवेश आदि उपस्थित रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur