अमेठी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। पूरे तहसील क्षेत्र में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया। सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में राष्ट्रध्वज तिरंगा शान से फहराया गया। इस मौके पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों और युवाओं ने देशभक्ति का संदेश दिया। प्राथमिक विद्यालय डेहरा में प्रधान संघ के अध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने तिरंगा फहराया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। टीकरमाफी स्थित मदरसा दारुल उलूम मोहम्मदिया में कांग्रेस नेता कपिल पाण्डेय और सर्वजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। वहीं कालिकन इंटर कॉलेज संग्रामपुर में प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने तिरंगा फहराया और विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस का महत्व समझाया। मिश्रौली स्थित ब्राइट पर्ल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जहां देशभक्ति गीत और नृत्य ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर सभी स्थानों पर देशभक्ति का माहौल छाया रहा। क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर देश के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया।

 

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur